लोहरदगा: लोकसभा चुनाव के तहत स्वीप कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन को लेकर समाहरणालय में बैठक का हुआ आयोजन
लोकसभा चुनाव अंतर्गत स्वीप कार्यक्रमों के बेहतर आयोजन हेतु समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सदस्यों को स्वीप कैलेंडर अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक, दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, प्रखंड स्तर पर पीटीजी ग्रुप के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम, सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा की गई।