शनिवार को सिक्किम की खूबसूरत वादियों में शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति का अध्ययन दौरा आयोजित किया गया। इस दौरे में शिक्षा की गुणवत्ता, महिला एवं बाल विकास, युवा सशक्तिकरण और खेल अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की गई।