चूरू: चूरू में ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत युवक गिरफ्तार, दादा के खाते से की गई ठगी
Churu, Churu | May 13, 2026 चूरू। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन म्यूल हंटर’ के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सीकर के सिहोट निवासी युवक भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने दादा जगमाल सिंह के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम मंगवाने के लिए कर रहा था।