कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने गढी तिराहे पर चलाया चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों और वाहनों की की गई चेकिंग
कासगंज जिले के एसपी ओम प्रकाश सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि शाम के समय थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर चेकिंग अभियान चलाएंगे। इसी आदेश पर कोतवाली ढोलना पुलिस के द्वारा गणी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। और संदिग्ध दिखने वाले लोग वाहन चालकों की तलाशी कर उनसे पूछताछ की गई।