बांका: दोमुहान गांव में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत
Banka, Banka | Jan 1, 2025 दाेमुहान गांव में बुधवार की सुबह करीब 8 बजे आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को मारकर जख्मी कर दिया गया। मामले को लेकर जख्मी दोमुहान निवासी पप्पू चौधरी ने थाना में आवेदन दिया। जख्मी ने बताया कि सुदीन ठाकुर, लालू दास, पिंटू दास गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। जिसपर हम समझाने गये तो सभी ने मिलकर मारपीट किया। जिसमें वह जख्मी हो गए।