बांका: कुनौनी गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Jan 1, 2025 कुनौनी गांव में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। बताया गया कि आपसी विवाद को लेकर उतम ठाकुर एवं अजय ठाकुर के बीच विवाद हो गया मारपीट में दोनों पक्ष से 6 लोग जख्मी हो गये।