बांका: चौतरा गांव में मैजिक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल, थाने में मामला दर्ज
Banka, Banka | Dec 31, 2024 चौतरा गांव में मैजिक के धक्के से वृद्ध महिला चमेली देवी जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज कराने के बाद जख्मी महिला चमेली देवी को लेकर परिजन मंगलवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर मैजिक चालक दिलखुश कुमार समेत तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।