धनौरा: गजरौला हाइवे पर अज्ञात वाहन ने पैदल युवक को रौंदा, ब्रजघाट पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा, मृतक की पहचान नहीं हो सकी
गजरौला नेशनल हाईवे पर ब्रजघाट पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक हाईवे किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।