रौन: बिरखडी के पास यात्री बस और गैस सिलेंडर कैंटर की आमने-सामने भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 15 घायल
भिंड जिले के गोहद चौराह थाना इलाके के एनएच 719 पर बिरखड़ी गांव के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नेपाल से पुणे जा रही एक यात्री बस और गैस सिलेंडरों से भरे कैंटर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 यात्री घायल हो गए।