अमरोहा के प्रेमी-प्रेमिका ने नोएडा में रचाई शादी, वीडियो जारी कर परिवार से सुरक्षा की लगाई गुहार
अमरोहा। अमरोहा जनपद के रहने वाले एक प्रेमी-प्रेमिका ने नोएडा में शादी करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों ने वीडियो में दावा किया है कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ विवाह किया है।
वीडियो में युवती ने आरोप लगाया है कि शादी से नाराज उसके मायके पक्ष के लोग प्रेमी के परिवार को परेशान कर सकते हैं। युवती ने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि उसके फैसले के कारण उसके ससुराल पक्ष या प्रेमी के परिवार के लोगों को किसी तरह की परेशानी न दी जाए।
प्रेमी-प्रेमिका का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वे दोनों बालिग हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।