सैदपुर: खेत में चारा काटने गई माँ-बेटी की 440 वोल्ट के करंट से दर्दनाक मौत, कुछ ही माह में हुई यह तीसरी घटना
सैदपुर थानाक्षेत्र के भीरा बलुआ गाँव में गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना में खेत में चारा काटने गई 45 वर्षीया सीमा देवी और उनकी 15 वर्षीया बेटी खुशी की 440 वोल्ट के एलटी लाइन के विद्युत पोल को संभालने के लिए लगाई गई छरकी में उतर रहे करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।