इटावा: ऑटो में महिला के बैग से 10 लाख के जेवर चोरी, सीमा विवाद में उलझी इटावा पुलिस, एसएसपी से न्याय की लगाई गुहार
Etawah, Etawah | May 3, 2026 आगरा के बाह क्षेत्र से बसरेहर लौट रही एक महिला पूनम के साथ ऑटो में सफर के दौरान बड़ी चोरी की घटना हो गई। पीड़िता के बैग से करीब 10 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी हो गए। महिला ने ऑटो चालक और एक अज्ञात महिला पर मिलकर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार 12 बजे एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।