जहानाबाद: NH-22 पर सड़क दुर्घटना में चाय दुकानदार की मौत, परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया घटनाक्रम
एनएच-22 पर टेहटा थाना क्षेत्र के बहुरवना मोड़ के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चाय दुकानदार राकेश कुमार की मौत हो गई।जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है आगे की प्रक्रिया शनिवार दिन में करीब 12 बजे तक भी जारी है। इस संबंध में सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने पूरा घटनाक्रम बतलाया।