बखरी: बखरी में चावल से लदे पिकअप की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत
चावल लोडेड पिकअप के चपेट में आने से बखरी बाजार में एक शख्स की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है प्रिया चित्र मंदिर सिनेमा हॉल के सामने मृतक सुलेन सदा ई रिक्शा पर बैठा हुआ था। इसी दौरान ई रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और मृतक रोड पर गिर गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं चावल लोडेड पिकअप का पहिया मृतक के सीने पर चढ़ा और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।