छिबरामऊ: कोतवाली परिसर में अंबेडकर जयंती से पूर्व प्रभारी निरीक्षक ने ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की, दिए निर्देश
छिबरामऊ के कोतवाली परिसर में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी इसी को लेकर ग्राम प्रधान एवं अंबेडकर जयंती मनाने वाले पदाधिकारी के साथ एक बैठक की जिसमें सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सोमवार की दोपहर 12:10 पर कोतवाली परिसर में अंबेडकर जयंती से पूर्व यह बैठक की गई जिसमें अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।