औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी निवासी युवक सीढ़ियों से गिरकर गंभीर घायल, किया गया रेफर
सदर कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर स्थित कलेक्ट्रेट में बनी काशीराम कॉलोनी में निवासी गोविंद पुत्र देवेंद्र शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे अपने घर से नीचे बाजार जाने के लिए आ रहा था। तभी अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से फिसल कर नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों द्वारा उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया गया।