औरैया: कन्नौज के सीहपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आज तीसरा दिन, भगवान के अवतार की सुनाई गई कथा
कन्नौज जिले के ग्राम सीहपुर पालपुर्वा में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का 14 मई से आयोजन चल रहा है, जिसमें आज तीसरे दिन शुक्रवार को कथा का अमृत रस सुनाते हुए कथावाचक आचार्य हरिओम त्रिपाठी बाल व्यास ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा में भगवान के चौबीस अवतारों की कथा का वृतांत है। जिसके साथ-साथ समुद्र मंथन की कथा भी सुनाई।