बहरोड़: बहरोड़ में वार्ड परिसीमन पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने लगाए पक्षपात के आरोप
Behror, Alwar | Apr 5, 2026 बहरोड़ में नगर परिषद के वार्ड परिसीमन को लेकर सियासत गर्मा गई है। रविवार को दोपहर करीब 1 बजे पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिसीमन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। कुलदीप यादव ने आरोप लगाया कि वार्ड परिसीमन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है और इसमें निष्पक्षता का पूरी तरह अभाव रहा है।