पिंडवाड़ा: सिरोही रोड के युवाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की
पिंडवाड़ा। सिरोही रोड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्र के युवाओं एवं नागरिकों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी, पिंडवाड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कानून व्यवस्था, शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, यातायात एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। ज्ञापन में जनापुर सर्कल से बस स्टैंड के बीच ल