सकलडीहा: भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का नवागत एसपी ने किया निरीक्षण
नवागत एसपी आकाश पटेल ने भोजापुर स्थित निर्माणाधीन पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण में एएसपी अनंत चन्द्रशेखर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।