समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित घोषलेन मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय सूरज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मंगलवार शाम एक महिला गंभीर हालत में सूरज को सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।