कासगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर में गंभीर हालत में लाई गई बच्ची की डॉक्टरों ने CPR देकर बचाई जान
कासगंज के फरीदपुर गांव की रहने वाली 13 साल की अन्नू नाम की बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बच्ची का (BP) घटकर 61/28 तक पहुंच गया था और सांसें रुक गई थीं। डॉक्टरों ने तुरंत बच्ची को (CPR) देकर उसकी जान बचाई। बच्ची की जान बचाने में डॉक्टरों की टीम ने 20 मिनट तक मेहनत की।