फतुहा: बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर फतुहा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुर स्थित अपने कार्यालय के सामने की आतिशबाजी
Fatwah, Patna | Jan 28, 2024 फतुहा भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखा छोड़कर खुशी का इजहार किया है। मौके पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि नीतीश कुमार का एनडीए में स्वागत है। साथ ही सभी शपथ लेने वाले उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को बधाई दी है। वहीं भाजपा जिला प्रवक्ता टीपू सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाया गया है।