फतुहा: जेठुली गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर चली गोली, एक महिला हुई घायल
Fatwah, Patna | Jan 27, 2024 जेठूली गांव में पारिवारिक विवाद में गोली चलने से एक महिला की जाँघ में गोली लगी है। घायल महिला जेठुली गांव निवासी गौरव कुमार की पत्नी शोभा देवी है। बताया जाता है कि जेठुली कांड के मृतक गौतम कुमार की पत्नी प्रमिता देवी को ससुराली परिजन प्रताड़ित कर रहे थे. प्रमिता के मायके वाले लोग समझाने बुझाने के लिए जेठुली गांव आए थे। घर के लोग आक्रोशित होकर गोली चला दी।