फतुहा: फतुहा रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की हुई मौत
Fatwah, Patna | Jan 27, 2024 अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से फतुहा रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के पास एक वृद्ध की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बिहार शरीफ रामचंद्रपुर के रहने वाले 63 वर्षीय उदय कांत साव के रूप में हुई है।मृतक वर्तमान समय में रुईया महादेव सोराकोठी में किराया के मकान में रहता है। मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि वे घर से बिहार शरीफ जाने के लिए निकले थे।