फतुहा: विद्युत विभाग ने पटेल नगर और नोहटा में छापेमारी कर दो लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी करने की थाने में दर्ज कराई शिकायत
Fatwah, Patna | Jan 28, 2024 फतुहा विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पटेल नगर और नोहटा में बिजली चोरी को लेकर छापेमारी की है। पटेल नगर में कांति देवी के घर छापेमारी कर बिजली चोरी करने के आरोप में 17550 का जुर्माना लगाया है जबकि नोहटा निवासी जयंत कुमार सिंह के विरुद्ध 62834 का जुर्माना लगाया है कनिय अभियंता बबलू कुमार ठाकुर ने इन दोनों उपभोक्ता के खिलाफ फतुहा थाने में लिखित शिकायत की है।