सिसई: बुड़का में अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ सघन छापेमारी
Sisai, Gumla | Jan 10, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के कुदरा पंचायत स्थित बुड़का गांव में अवैध बालू खनन और भंडारण के विरुद्ध जिला कारण पदाधिकारी विभूति कुमार के द्वारा छापेमारी की गई।इस बारे में विभाग द्वारा शुक्रवार शाम जानकारी दी गई कि सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा बुड़का पंचायत कुदरा में अवैध खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए जिला खनन पदाधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण एवं छापामारी की गई।