मखदुमपुर: कोहरा के राजद पंचायत अध्यक्ष स्व. दिनेश कुमार यादव को श्रद्धांजलि
कोहरा पंचायत के राजद पंचायत अध्यक्ष स्व. दिनेश कुमार यादव के आकस्मिक निधन पर कृष्ण अर्जुन पैलेस, जमुने तट में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता राजप्रेम प्रसाद यादव ने की। सभा में विधायक सूबेदार दास, पूर्व विधायक सुदय यादव, जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर सहित कई राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।