खुरई: नेशनल लोक अदालत में 38 मामले सुलझे, बैंक, विद्युत और नगर पालिका के 32 लाख 56 हजार रुपये का हुआ भुगतान
Khurai, Sagar | Mar 8, 2025 शनिवार सुबह लगभग 11 बजे से नेशनल लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। आयोजन का शुभारंभ द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष कुमार शुक्ला ने किया। शाम लगभग 7 बजे न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय में कुल 32 लाख 56 हजार 295 रुपए के कुल 38 प्रकरणों का निपटारा किया गया,कार्यक्रम में सभी न्यायाधीश,अधिवक्ता, सुलहकर्ता व विभागों के अधिकारी रहे मौजूद