कोडरमा: नगरपालिका निर्वाचन-2026 की तैयारियों की समीक्षा, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों नगर निकायों के प्रशासकों, सेक्टर पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।