कोडरमा: प्रशिक्षण कोषांग की बैठक में उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश, निर्वाचन तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा
समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।