जमुई: निमारंग के पास जमीन फटकर अचानक निकलने लगा पानी का फव्वारा
Jamui, Jamui | Jan 9, 2025 निमारंग के पास उस वक़्त लोगों के बीच अफरा- तफरी का माहौल बन गया जब अचानक समतल जमीन फटी और उससे पानी का फव्वारा निकलने लगा। जमीन फटने और पानी का फव्वारा निकलने का वीडियो गुरुवार की सुबह 8:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा है। इस दृश्य को देख लोग आश्चर्यचकित हो रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।