पहाड़ी: जुरहरा में ऑपरेशन पृथ्वी के तहत बड़ी कार्रवाई: 3 ओवरलोड डंपर जब्त, 5 लोग गिरफ्तार
डीग जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत जुरहरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 ओवरलोड गिट्टी से भरे डंपर जब्त किए और 5 मुल्जिमों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। डीग एसपी के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।