बालाघाट: समय पर अनलोड नहीं होने से पीडीएस गेहूं भीगा, ठेकेदार पर होगी कार्रवाई
विदिशा जिले से पीडीएस व्यवस्था के तहत बालाघाट पहुंचे गेहूं के रैक को समय पर अनलोड नहीं कराने की गंभीर लापरवाही सामने आई है। निर्धारित 9 घंटे की समय-सीमा के भीतर रैक खाली नहीं किए जाने के कारण न सिर्फ रेलवे द्वारा लगभग 2 लाख रुपये का डैमरेज लगाया गया, बल्कि बारिश और आंधी के चलते बड़ी मात्रा में गेहूं भी खराब हो गया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन करते हुए 1,72,500