मुंगेर: मुंगेर नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान नौवें दिन भी जारी, पुराबसराय में 7 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया
Munger, Munger | May 2, 2026 नगर आयुक्त, नगर निगम मुंगेर के आदेश के आलोक में शनिवार को लगातार नौवें दिन नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उप नगर आयुक्त श्री नसीमुद्दीन खान के नेतृत्व में पुराबसराय क्षेत्र में विशेष अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विश्वजीत तिवारी, पुराबसराय थाना अध्यक्ष, नगर प्रबंधक नवनीत कुमार तथा मनोज कुमार भारती सह