पीथमपुर: पीथमपुर में ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस, 2000 लोग लंगर में हुए शामिल
औद्योगिक नगरी पीथमपुर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सागौर, पीथमपुर, धन्नड और मंडलवाडा में मुस्लिम समाज ने जुलूस निकाला। जुलूस वार्ड दो स्थित नूरानी मस्जिद से शुरू हुआ। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए कपिला चौराहे पहुंचा।