हरदोई: अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क के किनारे पलटने से जनखाई गांव निवासी 7 वर्षीय मानसी की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 14, 2024 कोथावां-बेनीगंज के बीच सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।जिसमें 7 वर्षीय मानसी गंभीर रूप से घायल हो गई एंबुलेंस की मदद से उसे हरदोई के मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।बेनीगंज क्षेत्र के जनखाई गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव का परिवार नैमिष में शादी समारोह में शामिल होने गया था और वहां से वह लोग घर वापस आ रहे थे।