हरदोई: लोनार पुलिस ने नसोली डामर और सकरौली से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2024 एसपी केशव चंद गोस्वामी के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं विशेष अभियान के तहत लोनार पुलिस में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मिश्रीलाल पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम नसोली डामर और प्रेम बहादुर पुत्र कप्तान निवासी ग्राम सकरौली को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।