हरदोई: सुरसा थाने में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस,अध्यक्षता डीएम एमपी सिंह ने की,एसपी भी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2024 शनिवार बारह बजे सुरसा थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम एमपी सिंह ने की, इस दौरान एसपी केसी गोस्वामी भी मौजूद रहे।डीएम ने कानूनगो एवं लेखपालों से कहा कि नियम रूप से अपने क्षेत्र पंचायतों का भ्रमण करें और प्रधान, सदस्य एवं सचिव के साथ समन्वय बनाकर गांव की समस्याओं के बारे में चर्चा करें तथा समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति बनाकर दूर करें।