हरदोई: बाल मित्र केंद्र कोतवाली सुरसा का उद्घाटन SP केशव चंद्र गोस्वामी एवं DM मंगला प्रसाद ने किया
Hardoi, Hardoi | Jul 13, 2024 शनिवार 1 बजे बाल मित्र केंद्र कोतवाली सुरसा का उद्घाटन SP केशव चंद्र गोस्वामी एवं DM मंगला प्रसाद ने किया।इस अवसर पर एसपी ने कहा कि चुप्पी तोड़- हल्ला बोल परियोजना काफ़ी प्रभावी रूप से हरदोई में बाल सुरक्षा के लिए काम कर रही है। उन्होंने इस परियोजना को अपना पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिया। डीएम ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।