कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 29 बोतल अवैध शराब के साथ कोच अटेंडेंट को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 23, 2024 आरपीएफ की टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तीन पर कोच अटेंडेंट को भारी भरकम बैग के साथ देखा। संदेह होने पर आरपीएफ की टीम ने पूछताछ की और बैग चेक करने पर 29 बोतल अवैध शराब बरामद की। इसके बाद आरपीएफ की टीम ने कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंपा है।