कांके: पंडरा स्थित वोटिंग काउंटिंग सेंटर और वज्रगृह का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
Kanke, Ranchi | Mar 23, 2024 रांची के पंडरा स्थित वोटिंग काउंटिंग सेंटर और वज्रगृह का उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्था कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।