कांके: राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भगत सिंह की प्रतिमा नहीं लगने पर फांसी लगाने का किया था ऐलान
Kanke, Ranchi | Mar 23, 2024 राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव को पुलिस ने फांसी पर लटकने से पहले ही गिरफ्तार किया। फिलहाल उत्तम यादव को सुखदेवनगर थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। उत्तम यादव पिछले एक साल से भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया।