गाज़ियाबाद: मुरादनगर थाना क्षेत्र के रावली कला गांव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र के रावली कला गांव में किसान सतपाल जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।