गाज़ियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र में एक घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में एक घर में शनिवार की सुबह चार बजे अचानक आग लग गई । आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और फायरबिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। आग लगने की संभावना शार्ट सर्किट होने से जताई जा रही है।