गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने लोगों से धोखाधड़ी कर गार्ड भर्ती करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, सिक्योरिटी कम्पनी चलाते थे
थाना मसूरी पुलिस टीम ने शनिवार शाम करीब 4 बजे लोगों के साथ धोखाधड़ी करके सिक्योरिटी गार्ड भर्ती कर सिक्योरिटी कम्पनी चलाने वाले जफर इकबाल, मौ० सफीर, मुमताज हुसैन खान और सराफत अली नाम के 4 अभियुक्तों को गाजियाबाद के अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।