गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना वेव सिटी पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे मांगेराम कौशिक नाम के 1 शातिर अभियुक्त को शनिवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे ग्राम आसिफपुर उजेंडा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते साल 2023 के दिसंबर महीने में तहरीर दी गई थी।