खलीलाबाद: धनघटा थाने के बभनौली गांव निवासी 25 वर्षीय युवक का शव गांव के बगीचे में अकोल के पेड़ से लटकता मिला, मर्चरी में हुआ P.M.
धनघटा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी 25 वर्षीय युवक लक्ष्मण पुत्र स्वर्गीय तूफानी का सोमवार की सायं गांव के ही बगीचे में स्कूल के पेड़ में रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला था। शव कब्जे में लेकर धनघटा पुलिस ने मर्चरी हाउस लाई जहां मंगलवार की सायं 5:00 बजे शव का हुआ पोस्टमार्टम। जांच में जुटी पुलिस।