बीकानेर: शोभासर नहर हादसा : रातभर चले रेस्क्यू के बाद मिला युवक का शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया
बीकानेर के शोभासर क्षेत्र में नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। रविवार को हुए हादसे के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद सोमवार सुबह युवक का शव नहर में तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान बीकानेर निवासी विक्रम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विक्रम अपने दो दोस्तों के साथ शोभासर नहर में नहाने गया था। इसी दौरा