नौहट्टा में बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को भारी नुकसान!
48 घंटे से हो रही बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश और तेज पुरवइया हवाओं के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है। इससे सैकड़ों किसानों को नुकसान होने की आशंका है। कई किसानों की फसल अभी फूलने की अवस्था में थी, जिससे पैदावार प्रभावित हो सकती है।
किसानों ने कृषि विभाग से फसल क्षति का आकलन कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
वहीं, राजस्व प्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि किसान फसल नुकसान के लिए आवेदन दें। जांच के बाद नियमानुसार मुआवजे की प्रक्रिया की जाएगी।
क्या प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा मिल पाएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
📢 अपना रोहतास न्यूज
रोहतास की हर जरूरी खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
#अपना_रोहतास #नौहट्टा #रोहतास #किसान #धान_की_फसल #फसल_क्षति #कृषि_विभाग #किसान_मुआवजा #बिहार_समाचार
Nauhatta, Rohtas | Oct 30, 2026